उत्तराखंड में इन चार जिलों में अब तक बने 24 कंटेनमेंट जोन घोषित

आज मंगलवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 791 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 103602 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 96647 मरीज ठीक हो चुके हैं।


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना महामारी और मरीजों की मौत के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। आज मंगलवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 791 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, आज 60214 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, इस गांव में मिले 24 कोरोना संक्रमित, गांव सीलकर घोषित किया कंटेनमेंट जोन

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, आज मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, एम्स ऋषिकेश, कैलाश अस्पताल देहरादून, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में 5 मरीजों की मौत हुई है। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और सिनर्जी अस्पताल देहरादून में भी एक-एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 103602 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 96647 मरीज ठीक हो चुके हैं।

चार जिलों में अब तक बने 24 कंटेनमेंट जोन

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक प्रदेश में 24 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 12 कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में बनाए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल में आठ, हरिद्वार में तीन और टिहरी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments