कोटद्वार : 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

जीआईसी कोटद्वार के 10वीं और 12वीं परिषदीय परीक्षा 2021 के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 


पौड़ी गढ़वाल : जीआईसी कोटद्वार के 10वीं और 12वीं परिषदीय परीक्षा 2021 के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 

प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि इंटर व्यक्तिगत और संस्थागत परीक्षार्थियों के जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 7 अप्रैल को होगी जबकि इंटर व्यक्तिगत और संस्थागत परीक्षार्थियों के भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 8 अप्रैल को होगी। 

हाईस्कूल व्यक्तिगत और संस्थागत छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15, 16 और 17 अप्रैल को होगी। इंटर व्यक्तिगत और संस्थागत परीक्षार्थियों के समाजशास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 व 23 अप्रैल को होगी। कहा कि परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए संबंधित विषयाध्यापकों से संपर्क कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments