छावनी नगर लैंसडौन में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए जबकि मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) शिल्पा ग्वाल की आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
पौड़ी गढ़वाल : छावनी नगर लैंसडौन में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए जबकि मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) शिल्पा ग्वाल की आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अधिकारियों को होम आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए 25 कर्मचारियों का आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े : कोटद्वार में चार साल मासूम बच्ची को घर से आंगन से उठा ले गया गुलदार, हुई मौत
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुंकेश पांडे ने बताया कि दोनों लोग हाल ही में बाहर से लौटे थे। लैंसडौन आने के बाद बृहस्पतिवार को मुख्य अधिशासी अधिकारी शिल्पा ग्वाल में कोरोना के लक्षण होने के कारण पहले उनका रैपिड एंटिजन टेस्ट किया गया, जिसमें वह कोरोना नेगेटिव आईं।
इसके बाद उनका आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां से शनिवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिलीं। छावनी अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी और सफाई निरीक्षक दोनों ने स्वयं को होम आइसोलेट कर दिया है।

0 Comments