कोटद्वार : कोटद्वार में प्रवेश करने वाले यात्रियों की कोरोना जांच शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी

प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अब कोटद्वार शहर के कौड़िया चेक पोस्ट पर दिल्ली सहित 12 राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।



प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना की लहर दौड़ रही है, वहीं इसको लेकर लोगों के मन में फिर से डर का माहौल पैदा हो गया है। कोरोना के चलते प्रशासन कोरोना की गाइडलाइन को लेकर सख्त हो चुका है। प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अब कोटद्वार शहर के कौड़िया चेक पोस्ट पर दिल्ली सहित 12 राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। कोरोना की गाइड लाइन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सख्त हो चूका है।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब पुलिस हर यात्री से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग कोविड नेगेटिव रिपोर्ट न लाने वालों का कौड़िया चेक पोस्ट पर ही स्वास्थ्य परिक्षण कर रही है। उत्तराखण्ड में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। शुरू में ये आदेश केवल कुंभ नगरी हरिद्वार के लिए था जो बाद में पूरे राज्य में लागू कर दिया गया। हालांकि रिपोर्ट की अनिवार्यता अभी लागू नही हुई है फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से जरूरत पड़ने पर कोरोना टेस्ट किये जा रहे है।


Post a Comment

0 Comments