उत्तराखंड : किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण कर उसे खेत में बंधक बनाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने रात भर किशोरी को खेत में बंधक बनाकर रखा।



किशोरी का अपहरण कर उसे खेत में बंधक बनाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने रात भर किशोरी को खेत में बंधक बनाकर रखा। अगले दिन सुबह किशोरी बदहवास अवस्था में मिली। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण मेहनत मजदूरी करता है। ग्रामीण का घर गांव के बाहर की ओर खेतों के निकट है। ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को वह और उसके परिवार के सदस्य घर में सोये हुए थे। इस दौरान आधी रात के समय गांव के ही दो युवक आरोपित शाहरूख और उस्मान वहां आए और उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर अपहरण कर अपने साथ निकट के खेत में ले गए। यहां आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर रातभर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई भी की। सुबह बेटी को घर नहीं पाकर उन्होंने उसकी तलाश की। काफी तलाश करने के बाद उनकी बेटी उन्हें खेत में बदहवास अवस्था में मिली। पूछने पर उसने आरोपितों की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद वह उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि पीडि़ता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपित शाहरूख और उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments