राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी, बाघ, तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार करने के साथ ही सफारी करने के लिए अब दूसरे राज्यों के पर्यटकों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट गेट पर दिखानी होगी।
कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी, बाघ, तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार करने के साथ ही सफारी करने के लिए अब दूसरे राज्यों के पर्यटकों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट गेट पर दिखानी होगी। टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि अब जबकि कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है, ऐसे में एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। हालांकि, पहले चरण में दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।
उत्तराखंड के पर्यटकों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आना जरूरी नहीं है। डीके सिंह का यह भी कहना है कि फिलहाल टाइगर रिजर्व को बंद करने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन यदि केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की तरफ से टाइगर रिजर्व को बंद करने का निर्णय लिया जाता है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

0 Comments