दिल्ली में सभी निजी व सरकारी स्कूल अगले आदेश तक किए गए बंद: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, निजी), सभी कक्षाओं के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।


देश में एक बार फिर कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को स्कूल-कॉलेजों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 

कोविड के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली (Delhi School) में अगले आदेश तक के लिए सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट) और सभी क्लासेज बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, निजी), सभी कक्षाओं के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं। गौरतलब है, दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 7,437 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जो इस साल राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों की सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी है।


Post a Comment

0 Comments