जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नैशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नैशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्होंने कहा, "मैंने एक साल तक वायरस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन आखिरकार इसने मुझे पकड़ लिया।" गौरतलब है, उमर ने 7 अप्रैल को ही कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई थी।
दोनों ने लगवाई थी कोरोना वैक्सीन
उमर अब्दुल्ला को दो दिन पहले कोविड -19 वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। इससे पहले 2 मार्च को उनके पिता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) और उनकी मां को भी कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। इसके बाद वो भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने ट्विटर पर फारूक अब्दुल्ला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।
For a year I did my best to dodge this damn virus but it’s finally caught up with me. I tested positive for #COVIDー19 this afternoon. I’m completely asymptotic. Based on medical advice I’m self-isolating at home & monitoring my parameters like oxygen saturation levels etc.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 9, 2021

0 Comments