उत्तराखंड : यहाँ के सिडकुल की फाइबर कंपनी में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर श्रमिक की मौत

जनपद उधम सिंह नगर के शहर रुद्रपुर में सिडकुल की एक फैक्ट्री में कल आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गयी। फायर ब्रिगेड ने मंगलवार को कर्मचारी का शव फैक्ट्री परिसर से बरामद किया। 


उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर के शहर रुद्रपुर में सिडकुल के सेक्टर सात में स्थित दुर्गा फाइबर कंपनी में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। कंपनी में आग लगते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। 

पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। एसएसपी ने आग से कंपनी को करोड़ों का नुकसान होने की बात कही है। घटना सोमवार दिन की है। वहीं, मंगलवार सुबह आग में झुलसे एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक पीलीभीत का रहने वाला था। 

जानकारी मुताबिक़, बता दें कि दुर्गा फाइबर कंपनी में फाइबर की डिस्पोजेबल प्लेटें व गिलास बनाए जाते हैं। सोमवार को कंपनी में 100 कर्मचारी काम कर रहे थे। अधिकतर कर्मचारियों को छुट्टी दी गई थी। दोपहर डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक कंपनी में आग लग गई। कंपनी के अंदर धुआं देखकर कर्मचारियों व अधिकारियों ने बाहर निकलकर जान बचाई और दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने तक कंपनी में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

Post a Comment

0 Comments