उत्तराखंड में आज मंगलवार को बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1925 संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 112071 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1780 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना संक्रमण और मरीजों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज मंगलवार को बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1925 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले बीते साल 19 सितंबर को सर्वाधिक 2078 मामले सामने आए थे। प्रदेश में अब तक 1780 मरीजों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में अब विवाह समारोह में अधिकतम 200 व्यक्ति हो सकेंगे शामिल, जानिए और भी नियम
वहीं, आज 13 मरीजों की मौत हुई। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हजार पार हो गई है। जबकि आज 405 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिला कर अब तक 98897 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 112071 हो गई है।
यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बाद बीजेपी नेता अनिल बलूनी भी कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 44201 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 775 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 594, नैनीताल में 217, ऊधमसिंह नगर में 172, पौड़ी में 33 , टिहरी में 35, रुद्रप्रयाग में 12, पिथौरागढ़ में 13, उत्तरकाशी में एक, अल्मोड़ा में 31, चमोली में 8, बागेश्वर में 13, चंपावत में 21 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 54 पहुंच गई है।
(13 अप्रैल 2021) प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 112071.... आज शाम 6:00 बजे तक प्रदेश में 1925 और नये मामले सामने आये।@PIBDehradun @PMOIndia @TIRATHSRAWAT @PIBHindi @drharshvardhan @DDNewslive @DDnews_dehradun pic.twitter.com/AGhS2kxi8W
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) April 13, 2021

0 Comments