कोरोना की चपेट में कई वीवीआईपी भी आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और बीजेपी नेता अनिल बलूनी भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए।
देश में कोरोना की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1 लाख 61 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 879 लोगों की मौत हो गई है।
कोरोना की चपेट में कई वीवीआईपी भी आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और बीजेपी नेता अनिल बलूनी भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने ट्वीट करके कहा, 'आप को अवगत करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें, हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगे।' वहीं, बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने कहा, 'मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है, कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है, आप सभी भी अपना ध्यान रखें।'
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। pic.twitter.com/bETkpyD8pA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2021
मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें ।
— Anil Baluni (@anil_baluni) April 13, 2021
इससे पहले सोमवार को प्रदेशभर में 1334 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। इनमें तीन मरीज एम्स ऋषिकेश और तीन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे। इनके अलावा मैक्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज की भी मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 36 हजार, 432 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 35098 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में फिर सबसे अधिक 554 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में भी 408 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नैनीताल में 114, ऊधमसिंह नगर में 89, पौड़ी में 70, टिहरी में 56, रुद्रप्रयाग में नौ, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत व उत्तरकाशी में सात-सात और बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इधर, विभिन्न जिलों में 605 मरीज ठीक भी हुए हैं।

0 Comments