बीते सोमवार को उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दी।
उत्तराखंड : बीते सोमवार को उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। 12 अप्रैल समोवार को रिपोर्ट आने के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और वे आइसोलेशन में हैं। उन्होंने उनके संपर्क में आए अधिकारियों से कोरोना टेस्ट कराने और आइसोलशन में रहने की अपील की है। वहीं, उनकी पत्नी सौजन्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इस बीच, सरकार ने शादियों में अतिथियों की अधिकतम संख्या तय कर दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अगुवाई वाली उत्तराखंड की सरकार ने कहा है कि शादी समारोह जैसे किसी भी कार्यक्रम में अधिकतम 200 अतिथि ही शामिल हो सकते हैं। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, शादी समारोह में सैनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य है। इसके अलावा मास्क भी अनिवार्य कर दिया गया है। आपको याद दिला दें कि इन दिनों देहरादून में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है, जबकि हरिद्वार में जहां इस महीने के अंत तक महाकुंभ चलना है, वहां इस तरह की कोई रोक नहीं है।

0 Comments