बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11,491 मामले सामनेे आए हैं। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है। मेरी केंद्र सरकार से निवेदन है कि CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाए।
राष्ट्रीय : दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर के आंकड़े हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे के आंकड़े केजरीवाल सरकार को परेशान करने वाली है। बीते 24 घंटे में कोरना के 11491 नए मामले सामने आए हैं और 72 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं।
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 38 095 हो गई है. दिल्ली में इस साल इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक मामला रविवार को ही आया था, जिसमें 10,732 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को भी राजधानी में 7,897 नए मामले सामने आए थे और 39 लोगों की मौत हुई थी। अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7, 36, 688 हो गई है। इनमें से 6,87,238 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक दिल्ली में 11,355 लोगों की मौत हो चुकी है।
जानकारी मुताबिक़, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि अभी CBSE की परीक्षाएं आने वाली हैं। 6 लाख बच्चे दिल्ली के CBSE की परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख के करीब अध्यापक इसमें शामिल होंगे। बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11,491 मामले सामनेे आए हैं। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है। मेरी केंद्र सरकार से निवेदन है कि CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाए।
अभी CBSE की परीक्षाएं आने वाली हैं। दिल्ली के 6 लाख बच्चे CBSE की परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख के करीब अध्यापक इसमें शामिल होंगे। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है। मेरी केंद्र सरकार से निवेदन है कि CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाए: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/HzUmTgI2KN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2021

0 Comments