बागेश्वर जिले में एक युवक की किस्मत खुल गई और ड्रीम 11 एप्पलीकेशन में बागेश्वर के युवक ने 57 लाख रुपए जीत लिए हैं।
उत्तराखंड : IPL 2021 इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड में भी इंडियन प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। अबतक खेले मुकाबलों में रोमांच का गज़ब डोज़ दर्शकों को मिला है। इधर उत्तराखंड के एक युवक के लिए भी आईपीएल खुशियां लेकर आया है। युवक ने ड्रीम 11 पर लाखों रुपए जीते हैं।
जानकारी अनुसार, उत्तराखंड के भी कई युवाओं ने इस एप्लीकेशन पर अपनी किस्मत आजमाई है और लाखों रुपए जीते हैं।इसी बीच बागेश्वर जिले से एक शानदार खबर सामने आ रही है। किस्मत खुलना किसे कहते हैं इसका उदाहरण बागेश्वर जिले में देखिए। बागेश्वर जिले में एक युवक की किस्मत खुल गई और ड्रीम 11 एप्पलीकेशन में बागेश्वर के युवक ने 57 लाख रुपए जीत लिए हैं।
आपको बता दें, हर साल लोगों को आईपीएल का इंतज़ार रहता है। ऐसा दो कारणों से होता है। पहला तो यही कि अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक दूसरे का प्रतिद्वंदी बनकर खेलते देखने को मिलता है। सांसे रोक देने वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। दूसरा कारण मोबाइल से कमाए जाने वाली रकम से जुड़ा हुआ है। जी हां, ड्रीम 11 जैसे ऑनलाइन गेम्स। से यह संभव होता है।
ड्रीम 11 पर मुकाबले से पहले आपको अपनी 11 चुननी होती है और किसी भी कांटेस्ट को ज्वाइन करना होता है। बता दें कि एक रुपए से लेकर हज़ारों रुपए तक की लीग में आप जुड़ सकते हैं। हर लीग में जीतने वालों के लिए अलग अलग तरह के इनाम होते हैं। इस एप को लेकर लोगों में आईपीएल के शुरू होते ही उत्साह दिखना शुरू हो जाता है।
बागेश्वर के हिमांशु कोहली ने इसी एप पर अपनी किस्मत आजमाई थी और उनकी तकदीर खुल गई है। हिमांशु ने रविवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में अपनी 11 सदस्यीय टीम बनाई थी। साथ ही लीग ज्वाइन की थी। जिसमें हिमांशु ने 57 लाख रुपए की बड़ी रकम अपने नाम की है।
हिमांशु कोहली बताते हैं कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वे इतनी बड़ी रकम जीत जाएंगे। लिहाजा वे काफी समय से ड्रीम 11 पर टीम बना रहे हैं। मगर पहली बार इतनी बड़ी रकम जीतने में कामयाब हुए हैं। देखा जाए तो किस्मत खुलना इसे ही कहते हैं। 57 लाख में से टैक्स वगैरह कटकर 40 लाख रुपए उनके खाते में आ गए हैं।
57 लाख रुपए जीतने के बारे में हिमांशु ने बताया कि वे 1 करोड़ रुपए जीत जाते मगर एक अन्य के अंक भी समान हो गए। जिस कारण दोनों में रुपए बंट गए। दोनों के अंक बराबर होने पर दूसरे प्रतिभागियों को भी धनराशि बांट कर दी गई।

0 Comments