कोटद्वार : सिद्धबलि मंदिर के निकट खोह नदी में दो दोस्त नहाने गए, एक दोस्त की मौत

शहर कोटद्वार के सिद्धबलि मंदिर के निकट खोह नदी में आज मंगलवार को दो दोस्त नहाने गए। एक दोस्त की मौत हो गई। बता दें, व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


पौड़ी गढ़वाल : शहर कोटद्वार के सिद्धबलि मंदिर के निकट खोह नदी में आज मंगलवार को दो दोस्त नहाने गए। एक दोस्त की मौत हो गई। बता दें, व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, एसडीआरएफ की टीम ने शव को अपने में कब्जे में लेकर छानबीन की गयी। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी मुताबिक़, कोतवाली कोटद्वार के एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मंगलवार को सिद्धबली मंदिर के पीछे की ओर खोह नदी में बालासौड़ सैनी कालोनी निवासी राम सिंह सैनी (45) पुत्र हरिकिशन सैनी अपने दोस्त के साथ नहाने गया था। पुलिस ने दोस्त के हवाले से बताया कि राम सिंह सैनी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि राम सिंह सैनी की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।

Post a Comment

0 Comments