कोटद्वार : 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

कोटद्वार से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। काशीरामपुर निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पौड़ी गढ़वाल : शहर कोटद्वार से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। काशीरामपुर निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी मुताबिक़, उपनिरीक्षक संदीप शर्मा के अनुसार काशीरामपुर तल्ला निवासी 21 वर्षीय नेहा पुत्री शिवकुमार ने मंगलवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते पंखे के कुंडे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। नेहा के पिता शिवकुमार ऑटो चलाने बाजार गए हुए थे और मां पास की दुकान से ही राशन लेने गई थी। इस दौरान नेहा को पड़ोसियों ने पंखे से लटका हुआ देखा।

आपको बता दें, लोकल न्यूज़ पोर्टल अनुसार, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। घर पहुंचे युवती के माता-पिता ने उसे पंखे के कुंडे से उतारा और नीचे उतार कर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेस चिकित्सालय ने इसकी सूचना कोतवाली भेजी। 

जिसके बाद चिकित्सालय में पुलिस ने मृत युवती का पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक युवती के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा।

Post a Comment

0 Comments