प्रदेश में लगी जंगलों की आग से काफी जंगल जल कर राख हो चुके हैं। जंगल की आग से कोटद्वार में एसजीआरआर इंटर कॉलेज जंगल की आग में राख हो गया।
प्रदेश में लगी जंगलों की आग से काफी जंगल जल कर राख हो चुके हैं। लगातार बढ़ती आग से अभी तक काफी नुकसान हो चूका है। जंगल की आग से कोटद्वार में एसजीआरआर इंटर कॉलेज जंगल की आग में राख हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। जब तहसील ब्लॉक दुगड्डा स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज तक जंगल की आग पहुंच गई। आग में कॉलेज के चार कमरे और उसमें रखा सारा फर्नीचर व सामान खाक हो गया। उत्तराखंड के जंगल लगातार आग की भेंट चढ़ रहे हैं।
वहीँ चंपावत में मानेश्वर के जंगल और देवराड़ी बैंड खूना के पास के जंगल में लगी आग से आधे हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई है। बागेश्वर के कांडा के भद्रकाली गांव में जंगल की आग से गेहूं की खड़ी फसल जल गई है। पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत लेकमकांडा के सोनी पातल तोक के जंगलों में भीषण आग लग गई, जो घरों तक पहुंच गई। चार मकान आग की भेंट चढ़ गए। बागेश्वर के भद्रकाली ग्राम पंचायत के पाटाडुंगरी गांव के जंगल की आग गेहूं के खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। कपकोट के शिखर की पहाड़ी में अचानक आग लग गई। जिले में शीतकाल से अब तक जंगल में आग लगने की 130 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दो सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।

0 Comments