हरिद्वार कुंभ मेले में कल से होंगी रूट डायवर्जन योजना लागू : डीजीपी अशोक कुमार

हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेले का शुभारंभ हो चुका है। कुंभ मेले में गतिविधियां सामान्य हैं। हम कल से रूट डायवर्जन योजना को लागू करना शुरू कर देंगे।


उत्तराखंड : कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेले का शुभारंभ हो चुका है। बड़ी संख्या में कुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया हुआ है। इसके अलावा मेले में कोरोना वायरस गाइडलाइन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : राजधानी से बड़ी खबर, नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी, क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, यहां पढ़ें...

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने ANI न्यूज़ को बताया है कि कुंभ मेले में गतिविधियां सामान्य हैं। हम कल से रूट डायवर्जन योजना को लागू करना शुरू कर देंगे। 12 अप्रैल और 14 अप्रैल को, अखाड़ों के लिए आरक्षित दिन, स्थानीय लोगों को सुबह 7 बजे तक हर की पौड़ी पर स्नान करने की अनुमति दी जाएगी। 

सीएम ने कहा कुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाएंगे लेकिन इस दौरान कोविड के दिशानिर्देशों का पालन भी सावधानी के साथ किया जाएगा। जिन चीजों की ज़रूरत होगी उन चीजों की व्यवस्था की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments