धर्मनगरी हरिद्वार में बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
उत्तराखंड : धर्मनगरी हरिद्वार में बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने के बाद अब प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार सभी संक्रमतों का आइसोलेट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अब बाबा रामदेव की भी कोरोना जांच की जा सकती है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन अब योगपीठ में और टेस्ट करने की व्यवस्था बना रहा है।
जानकारी अनुसार, बता दें, पंतजलि योगपीठ के कई संस्थानों में रोजाना कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। हरिद्वार सीएमओ डॉ. शंभू झा ने बताया है कि 10 अप्रैल से अब तक पंतजलि योगपीठ आचार्यकुलम और योग ग्राम में 83 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इन संक्रमितों को पतंजलि परिसर में ही आइसोलेट किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बाबा रामदेव की भी कोरोना जांच की जा सकती है।
यह भी पढ़े : पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से 34 वर्षीय युवक की मौत, प्रदेश में मिले 3998 नए संक्रमित
इससे पहले बुधवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उत्तराखंड की बात करें तो गुरुवार को कोरोना के 3998 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 138010 पहुंच गई है। वहीं गुरुवार को 19 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। राजधानी देहरादून में कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। 1564 केस राजधानी देहरादून में सामने आए है। इसके अलावा हरिद्वार में 666 केस सामने आए हैं। वहीं नैनीताल जिले में कोरोना के 434 नए केस मिले हैं। ऊधम सिंह नगर में 523 केस मिले हैं।।

0 Comments