पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से 34 वर्षीय युवक की मौत, प्रदेश में मिले 3998 नए संक्रमित

मेडिकल कॉलेज के पीआरओं अरूण बडोनी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 34 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह दम तोड दिया। युवक 18 अप्रैल को बेस चिकित्सालय श्रीकोट में रैपिड़ रिपोर्ट मेंं पॉजिटिव मिलने के बाद कोविड़ वार्ड में भर्ती हुआ था।


पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही मौतों का आकंडा भी बढ़ने लगा है। प्रत्येक दिन एक कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि हो रही है। ऐसे में एक बड़ी दुःखद ख़बर गढ़वाल के श्रीनगर से सामने आई है। बेस चिकित्सालय श्रीनगर में कोरोना से 34 वर्षीय युवक की मौत हुई। 

यह भी पढ़े : कोटद्वार में फूटा कोरोना बम, गुरुवार को मिले 115 लोग कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, मेडिकल कॉलेज के पीआरओं अरूण बडोनी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 34 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह दम तोड दिया। युवक 18 अप्रैल को बेस चिकित्सालय श्रीकोट में रैपिड़ रिपोर्ट मेंं पॉजिटिव मिलने के बाद कोविड़ वार्ड में भर्ती हुआ था। सांस में दिक्कत होने के चलते मरीज को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। बुधवार सांय को कोरोना संक्रमित युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े : दुःखद ख़बर, कोटद्वार में 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित से हुई मौत

आज मिले 3998 नए संक्रमित

उत्तराखंड में आज गुरुवार को 24 घंटे के अंदर 3998 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 19 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 26 हजार पार हो गई है। 1744 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 38 हजार 10 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 6 हजार 271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 26980 पहुंच गई है। अब तक 1972 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े : कोटद्वार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 32448 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 3998 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।  देहरादून जिले में 1564, हरिद्वार में 666, ऊधमसिंह नगर में 523, नैनीताल में 434, पौड़ी में 229, टिहरी में 139, अल्मोड़ा में 112, उत्तरकाशी में 84, चंपावत में 72, रुद्रप्रयाग में 74, बागेश्वर में 34, चमोली में 29, पिथौरागढ़ में 38 संक्रमित मिले हैं। 

जानकारी अनुसार, आपको बता दें, बीते 24 घंटे में प्रदेश में 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कालेज में चार, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में दो, एम्स ऋषिकेश में पांच, बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में एक, मैक्स हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में चार, स्वामी भूमानंद हॉस्पिटल हरिद्वार में एक, अरिहंत हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। 

Post a Comment

0 Comments