दुःखद ख़बर : कोटद्वार में 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित से हुई मौत

राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के कोविड नोडल प्रभारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बीती मंगलवार को 42 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसके परिजनों द्वारा स्थानीय राजकीय बेस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। 


उत्तराखंड : जनपद पौड़ी गढ़वाल से एक दुःखद ख़बर सामने आई है। पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के एक गांव निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति की कोटद्वार बेस हॉस्पीटल में कोरोना वायरस से मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, एक लोकल न्यूज़ पोर्टल अनुसार, बता दें, राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के कोविड नोडल प्रभारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बीती मंगलवार को 42 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसके परिजनों द्वारा स्थानीय राजकीय बेस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार दोपहर को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में इंजीनियरिंग कालेज में 55 छात्र कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

जिससे दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसकी मौत हो गई।  डॉ. शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की मौत होने के बाद कोरोना जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग की गई। जिसमें मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मृतक के शव को नायाब तहसीलदार की उपस्थित में परिजनों के सुर्पद कर दिया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि मृतक की माँ और भतीजा उसे अस्पताल में भर्ती कराने आये थे। उन दोनों की कोरोना जांच की जाएगी। अभी मृतक के टै्रवल्स हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए Covid-19 निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण जरूरी, ऐसे करें पंजीकरण 

4807 नए संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आज बुधवार को प्रदेश में कोरोना बम फूटा है, पहली बार 24 घंटे के अंदर 4807 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 34 मरीजों की मौत हुई। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 24 हजार पार हो गई है। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में आज फूटा कोरोना का बम, मिले 4807 संक्रमित, 34 की मौत

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 31850 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1876 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 786, नैनीताल में 818, ऊधमसिंह नगर में 602, पौड़ी में 217, टिहरी में 185, रुद्रप्रयाग में 52,  पिथौरागढ़ में 18, उत्तरकाशी में 75, अल्मोड़ा में 99, चमोली में 61, बागेश्वर में 8 और चंपावत में 10 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 पहुंच गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 24893 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 1953 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments