बुधवार को प्रदेश में कोरोना बम फूटा है, पहली बार 24 घंटे के अंदर 4807 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 34 मरीजों की मौत हुई। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 24 हजार पार हो गई है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आज बुधवार को प्रदेश में कोरोना बम फूटा है, पहली बार 24 घंटे के अंदर 4807 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 34 मरीजों की मौत हुई। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 24 हजार पार हो गई है।
वहीं, आज 894 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 34 हजार 12 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 4 हजार 527 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, देहरादून जिले में अब तक के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में इंजीनियरिंग कालेज में 55 छात्र कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 31850 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1876 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 786, नैनीताल में 818, ऊधमसिंह नगर में 602, पौड़ी में 217, टिहरी में 185, रुद्रप्रयाग में 52, पिथौरागढ़ में 18, उत्तरकाशी में 75, अल्मोड़ा में 99, चमोली में 61, बागेश्वर में 8 और चंपावत में 10 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 पहुंच गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 24893 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 1953 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 4,807 नए #COVID19 मामले, 894 रिकवरी और 34 मौतें दर्ज़ की गई। pic.twitter.com/2BM5lxtZkU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2021

0 Comments