कोरोना कहर : उत्तराखंड में इंजीनियरिंग कालेज में 55 छात्र कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा के द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज में आज बुधवार को 55 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 450 छात्रों की सैम्पलिंग की गई थी, जिसमें 280 की रिपोर्ट बुधवार को आई है।



उत्तराखंड :
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नहीं ले रहा है। अभी अभी एक बड़ी ख़बर कोरोना को लेकर अल्मोड़ा के एक कॉलेज से आई है। 
बता दें, अल्मोड़ा के द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज में आज बुधवार को 55 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 450 छात्रों की सैम्पलिंग की गई थी, जिसमें 280 की रिपोर्ट बुधवार को आई है। इनमें 55 छात्र संक्रमित हैं। संक्रमित छात्रों में 17 ही कैम्पस में हैं। बाकी 38 छात्र घर चले गए हैं। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में इस जिले में लौटने वाले प्रवासियों को कराना होगा पंजीकरण, यहाँ होगा पंजीकरण

जानकारी मुताबिक़, बता दें कि इससे पहले भी संस्थान के 16 छात्र संक्रमित आए थे। उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा भी बुधवार को द्वाराहाट में 9 व चौखुटिया में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं l द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि शंकर ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए Covid-19 निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण जरूरी, ऐसे करें पंजीकरण 

स्टेट कोविड कॉर्डिनेटर कोरोना संक्रमित

जानकारी अनुसार, राजकीय दून मेडिकल हॉस्पिटल के डिप्टी एमएस एवं स्टेट कोविड कॉर्डिनेटर डॉक्टर एनएस खत्री कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रोजाना रात 10 घंटे का रहेगा लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

जनपद इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से छुट्टी से लौट कर बुधवार को ही डॉक्टर खत्री ने अस्पताल ज्वॉइन किया था। शरीर में दिक्कत लगने पर उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया। एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने यह  जानकारी दी।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में  बड़ा कोरोना का ख़तरा, राजधानी में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि

Post a Comment

0 Comments