बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में बड़ा कोरोना का ख़तरा, राजधानी में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि

राजधानी देहरादून में कोरोना की दूसरी लहर के बीच यहां पर डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें दो सैंपलों में यूके स्ट्रेन और एक में अन्य स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। 


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना महामारी धीरे-धीरे घातक रूप लेता जा रहा है। राजधानी देहरादून में कोरोना की दूसरी लहर के बीच यहां पर डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें दो सैंपलों में यूके स्ट्रेन और एक में अन्य स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। मार्च माह में एनसीडीसी दिल्ली भेजे गए तीन सैंपलों में डबल म्यूटेंट, दो में यूके स्ट्रेन और एक में अन्य स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।  

यह भी पढ़े : पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, दून मेडिकल कॉलेज की वीआरडीएल लैब के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि दिल्ली एनसीडीसी से मिली मेल में यह जानकारी मिली हैं। मार्च माह में वेरिएंट की जांच को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जो सैम्पल भेजे थे। उनमें एक निजी लैब के तीन सैंपलों में डबल म्युटेटिड वांबयरस बी.1.617, दो सैंपल में यूके स्ट्रेन बी.1.1.7 और एक में अलग  तरह के म्यूटेंट की पुष्टि हुई है। यह वायरस सामान्य वायरस से ज्यादा फैलता है ।

यह भी पढ़े : 1 May से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन : PM मोदी

यह भी पढ़े : SBI शाखा प्रबंधक और कर्मी समेत मिले 2160 संक्रमित, बैंक दो दिन के लिए बंद 

हर लैब से स्ट्रेन की पहचान के लिए लगातार पांच फीसदी सैंपलों को एनसीडीसी दिल्ली जांच को भेजा जाता है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि विशेषज्ञों का मानना है कि डबल म्यूटेंट वैरिएंट का प्रसार तेजी से होता है, ज्यादा संक्रामक है और पूरे परिवार को संक्रमित कर सकता है, लेकिन इससे होने वाले संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती होने जैसी स्थितियां कम पैदा होती हैं। ज्यादातर मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देते, लेकिन इनकी बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। 

यह भी पढ़े : पौड़ी इस कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

आपको बता दें, उत्तराखंड में अब तक 1 लाख 26 हजार 193 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख दो हजार 899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1892 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट 81.54 फीसदी पहुंच गया है।

यह भी पढ़े : संक्रमित मरीज़ का इलाज होगा अपने घर पर, अब ऑनलाइन लें होम आइसोलेशन की अनुमति, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

राज्य में सोमवार को 28170 केस निगेटिव मिले। 36023 केस जांच को भेजे गए। अभी भी 25743 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 79 केस अल्मोड़ा, सात बागेश्वर, 22 चमोली, 15 चंपावत, 649 देहरादून, 461 हरिद्वार, 322 नैनीताल, 114 पौड़ी, चार पिथौरागढ़, 32 रुद्रप्रयाग, 142 टिहरी, 224 यूएसनगर, 89 उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए। कुल कंटेनमेंट जोन 90 पहुंच गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments