पौड़ी गढ़वाल : इस कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

पौड़ी गढ़वाल में 142 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। संक्रमित मरीज़ मिलने से पुरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इन संक्रमित मरीज़ो में से 35 छात्र-छात्राएं भी शामिल है।


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना महामारी तेजी से अपने पाऊं फैला रही है। ऐसे में आपको बता दें, कोरोना महामारी ने एक फिर से मैदान से लेकर पहाड़ तक अपने पाऊं पसारना शुरू कर दिया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। 

यह भी पढ़े : लैंसडौन विधायक दिलीप रावत कोरोना संक्रमित, विधायक होम में हुए आइसोलेट

जानकारी मुताबिक़, आज सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में 142 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। संक्रमित मरीज़ मिलने से पुरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इन संक्रमित मरीज़ो में से 35 छात्र-छात्राएं भी शामिल है। सबसे हैरानी की बात यह है कि पौड़ी गढ़वाल के नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट में 35 छात्र-छात्रााओं सहित 38 लोगो और कोरोना की चपेट में आ गए है। जनपद पौड़ी में अब तक 6061 लोगो में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े : संक्रमित मरीज़ का इलाज होगा अपने घर पर, अब ऑनलाइन लें होम आइसोलेशन की अनुमति, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

कोरोना को लेकर बेस अस्पताल में कंट्रोल रूम बनेगा

जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बेस अस्पताल श्रीकोट में कोरोना रोगियों के इलाज को लेकर की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस को बेस अस्पताल में कोरोना रोग संबंधी एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश भी दिया, ताकि कोरोना रोगी और उनके स्वजन को बैड की उपलब्धता, आइसीयू बैड के साथ ही कोरोना उपचार से संबंधित जानकारी भी दूरभाष पर मिल जाएं।

यह भी पढ़े : पंतनगर विश्वविद्यालय में फटा कोरोना बम, एक साथ मिले 34 छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

डीएम जोगदंडे ने सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. केएस बुटोला, एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अजयविक्रम सिंह के साथ विस्तार से वार्ता की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि डीएम के निर्देश पर कंट्रोल रूम शीघ्र स्थापित कर दिया जाएगा, जिसमें सात अधिकारी, कर्मचारी कार्य करेंगे। 

यह भी पढ़े : राजधानी में एक सप्ताह के लिए लगाया गया सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुला रहेगा-क्या रहेगा बंद?

बेस अस्पताल के कोरोना आइसीयू वार्ड में किए जाने वाले सिविल वर्क की बहुत धीमी रफ्तार पर डीएम डॉ. जोगदंडे ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर कार्य हर हाल में पूरा करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : नगर निगम में कोरोना कहर, तीन कर्मचारी संक्रमित, कार्यालय तीन दिन के लिए बंद

Post a Comment

0 Comments