कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। कोरोना महामारी को मद्य नजर रखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें, अगर अब कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है, तो उसको संक्रमण के बाद होम आइसोलेशन की अनुमति ऑनलाइन मिल सकेगी।
यह भी पढ़े : इस राज्य में आज से 3 मई तक के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर होम आइसोलेशन का लिंक जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संक्रमित व्यक्तियों को स्वास्थ्य के अनुसार चिकित्सालय में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे व्यक्ति जिला प्रशासन की वेबसाइट https://dsclservices.org.in/self-isolation.php रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : पंतनगर विश्वविद्यालय में फटा कोरोना बम, एक साथ मिले 34 छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक अब तक होम आइसोलेशन के लिए संबंधित व्यक्ति को व्हाट्सएप पर एक प्रपत्र दिया जाता था। इसका प्रिंट निकालकर इसे भरना होता था और फिर व्हाट्सएप पर ही इसकी अनुमति प्रदान की जाती थी।
यह भी पढ़े : लैंसडौन विधायक दिलीप रावत कोरोना संक्रमित, विधायक होम में हुए आइसोलेट
इस प्रक्रिया में नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई दफा लोग अनुमति लेने से भी कतराते थे। लिहाजा, पुरानी प्रक्रिया को समाप्त कर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसमें व्यक्ति के मोबाइल पर ही अनुमति मिल जाएगी।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कोविड बिहेवियर का कड़ाई से पालन करवाने के साथ ही मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने केनिर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में भारत भूमि चिकित्सालय ऋषिकेश में 140 बैड बढ़ाए गए तथा जिला प्रशासन के निर्देशों पर सिनर्जी चिकित्सालय को पेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 200 आई सी यू बैड बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 316 अक्सीजन बैड, 471 साधारण बैड तथा 51 आईसीयू बैड रिक्त है।

0 Comments