उत्तराखंड : नगर निगम में कोरोना कहर, तीन कर्मचारी संक्रमित, कार्यालय तीन दिन के लिए बंद

ऋषिकेश के नगर निगम में तैनात तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर आयुक्त ने आवश्यक सेवा छोड़कर सभी कार्यालय तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना महामारी थमने का नहीं ले रही है। ऋषिकेश के नगर निगम में तैनात तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर आयुक्त ने आवश्यक सेवा छोड़कर सभी कार्यालय तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सभी कर्मचारी तब तक वर्क फ्रॉम होम करेंगे। पूरे नगर निगम को सैनिटाइज किया गया है।

यह भी पढ़े : जिले हरिद्वार में 11 संतों समेत रुड़की IIT में 71 कोरोना संक्रमित, मचा हड़कं

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, नगर निगम के भवन पर विभाग में तैनात एक कर्मचारी सहित कर विभाग में तैनात एक महिला और एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को ओम होम आइसोलेशन पर भेजा गया है। कर्मचारियों के संक्रमित होने पर नगर निगम में हड़कंप की स्थिति नजर आई। 

यह भी पढ़े : लैंसडौन विधायक दिलीप रावत कोरोना संक्रमित, विधायक होम में हुए आइसोलेट

सूत्रों के अनुसार, आपको बता दें, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि स्वास्थ्य और पथकर विभाग को छोड़कर समूचे नगर निगम के कार्यालय तीन दिन बंद रखे जाएंगे। तीनों संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को तीन दिन तक वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस कर्मचारी को भी कोविड लक्षण होते हैं तो वह सीधे कोरोना जांच कराएं।

यह भी पढ़े : पंतनगर विश्वविद्यालय में फटा कोरोना बम, एक साथ मिले 34 छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

नगर आयुक्त के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में सुबह की पाली में सैनिटाइजेशन और शाम की पाली में फॉगिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त बाजार में टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजेशन किया जाएगा। उधर, गढ़वाल मंडल विकास निगम भरत भूमि अतिथि गृह में बनाए गए। कोविड केयर सेंटर में निगम के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को सेंटर में ही आइसोलेट किया गया है। इनमें एक कर्मचारी रसोई में और दूसरा कर्मचारी रूम ब्वॉय का काम करता है।

यह भी पढ़े : इस राज्य में आज से 3 मई तक के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Post a Comment

0 Comments