कोरोना कहर : जिले हरिद्वार में 11 संतों समेत रुड़की IIT में 71 कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

बीते रविवार को हरिद्वार जिले में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के दिन 634 नए मामले कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 71 कोरोना संक्रमित मिले। 


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना महामारी थमने का नहीं ले रही है। बीते रविवार को हरिद्वार जिले में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के दिन 634 नए मामले कोरोना संक्रमित मिले हैं। अपर नगर आयुक्त हरिद्वार, जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े : इस राज्य में आज से 3 मई तक के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, वहीं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नौ और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो संत कोविड जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। जिले में एक कोविड संक्रमित की मौत भी हुई है। हरिद्वार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीते रविवार को आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 71 कोरोना संक्रमित मिले। 

यह भी पढ़े : पंतनगर विश्वविद्यालय में फटा कोरोना बम, एक साथ मिले 34 छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 30191 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1281 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 572, नैनीताल में 186, ऊधमसिंह नगर में 161, पौड़ी में 133, टिहरी में 129, रुद्रप्रयाग में 18,  पिथौरागढ़ में 14, उत्तरकाशी में 25, अल्मोड़ा में 20, चमोली में 61 , बागेश्वर में 15 और चंपावत में 15 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 86 पहुंच गई है। 

यह भी पढ़े : लैंसडौन विधायक दिलीप रावत कोरोना संक्रमित, विधायक होम में हुए आइसोलेट

प्रदेश में अब तक 1868 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट 82.53 फीसदी पहुंच गया है। मायापुर क्षेत्र में 35, पतंजलि योग ग्राम में 20, पतंजलि योगपीठ में 10 और आचार्यकुलम में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

Post a Comment

0 Comments