उत्तराखंड में कोरोना : आज विशेष विमान से देहरादून ग्राफिक एरा छात्रों को घर पहुंचाएगा, पढ़े पूरी ख़बर

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय विशेष विमान से छात्र-छात्राओं को उनके घर पहुंचाएगा। विशेषकर उन राज्यों और शहरों के छात्रों को यह सुविधा दी जा रही है, जिनकी सड़क मार्ग से दूरी ज्यादा है। 


उत्तराखंड : कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा ने पहल करते हुए हॉस्टल में रहने वाले दूरस्थ स्थानों के छात्र छात्राओं को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए उन्हें विमान से भेजने की व्यवस्था की है। 

यह भी पढ़े : संक्रमित मरीज़ का इलाज होगा अपने घर पर, अब ऑनलाइन लें होम आइसोलेशन की अनुमति, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय विशेष विमान से छात्र-छात्राओं को उनके घर पहुंचाएगा। विशेषकर उन राज्यों और शहरों के छात्रों को यह सुविधा दी जा रही है, जिनकी सड़क मार्ग से दूरी ज्यादा है। 

यात्रा के दौरान उनके भोजन और पानी की व्यवस्था भी विवि करेगा ताकि संक्रमण का खतरा कम रहे। ऐसे छात्र छात्राओं के समूह हॉस्टल से रवाना होंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, पटना, वाराणसी, छत्तीसगढ़, बैंगलोर, लखनऊ आदि दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र छात्राएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े : पंतनगर विश्वविद्यालय में फटा कोरोना बम, एक साथ मिले 34 छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

कोरोना की नई लहर और सरकार के आदेशों के मद्देनजर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन क्लास बंद कर दी गई हैं। ये विकल्प दिया गया है, जो जाना चाहें, उन्हें यूनिवर्सिटी के खर्च पर भेज जा रहा हैI जो रूकना चाहें उनके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसका निर्णय अभिभावकों पर छोड़ा है। 

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हल्द्वानी, मुरादाबाद, काशीपुर आदि के बच्चों को बसों और कारों से उनके घर भेजा गया है। टीचर या विश्वविद्यालय के अधिकारी साथ जाते हैं।  ये व्यवस्था उन छात्र छात्राओं के लिए की गई है जो ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के कारण यहां पहुंचे थे। 

यह भी पढ़े : राजधानी में एक सप्ताह के लिए लगाया गया सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुला रहेगा-क्या रहेगा बंद?

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला का कहना है कि हमारे छात्र छात्रायें हमारा परिवार हैं, उनकी सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज के माहौल को देखते हुए उन्हें घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की है। जिन राज्यों में कोविड की निगेटिव रिपोर्ट आवश्यक कर दी गई है, वहां के छात्र छात्राओं का टेस्ट कराकर भेजने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि इस दौर में छात्र छात्राओं को रास्तें में कहीँ कुछ ना लेना पड़े, इसके लिए भोजन पानी आदि के पैकेट बनाए गए हैं।

राजधानी देहरादून में 1281 लोगों में मिला संक्रमण

राजधानी दून में रविवार को 1281 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले से कुल 6319 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अलग-अलग अस्पतालों में सात हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक कुल 41254 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 32397 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिद्वार कुंभ की कवरेज से लौटे 30 से अधिक मीडियाकर्मियों के आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराए।

यह भी पढ़े : नगर निगम में कोरोना कहर, तीन कर्मचारी संक्रमित, कार्यालय तीन दिन के लिए बंद

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, सीएमओ समेत अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कोविड सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। 

Post a Comment

0 Comments