उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 2160 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 24 मरीजों की मौत हुई। आज 532 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज सोमवार को कुछ राहत मिली, लेकिन मृतक मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 2160 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 24 मरीजों की मौत हुई।
आज 532 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 18864 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 26 हजार 193 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख दो हजार 899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
यह भी पढ़े : इस कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 28170 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 649 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 461, नैनीताल में 322, ऊधमसिंह नगर में 224, पौड़ी में 114, टिहरी में 142, रुद्रप्रयाग में 32, पिथौरागढ़ में 4, उत्तरकाशी में 89, अल्मोड़ा में 79, चमोली में 22, बागेश्वर में 7 और चंपावत में 15 संक्रमित मिले। वहीं, चार नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 90 पहुंच गई है।
(19 अप्रैल 2021) प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 126193.... आज शाम 5:00 बजे तक प्रदेश में 2160 और नये मामले सामने आये।@PIBDehradun @PMOIndia @TIRATHSRAWAT@PIBHindi @drharshvardhan @DDNewslive pic.twitter.com/GlltR0aOzU
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) April 19, 2021
एसबीआई शाखा प्रबंधक और कर्मी कोरोना संक्रमित
देवप्रयाग के हिंडोलाखाल में स्थित एसबीआई शाखा प्रबंधक और कर्मी के पॉजिटिव आने पर बैंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, कांडाधार क्षेत्र में एक महिला के पॉजिटिव आने पर उसे होम आइसोलेट किया गया है। जबकि मूल्यागांव में कोरोना संक्रमित की तबीयत खराब होने पर उसे कोविड अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है।
इधर, सोमवार को सीएचसी प्रभारी डा. अमित चौहान को कई लोगों ने नरेंद्रनगर अस्पताल से फरार एक कोरोना संक्रमित के हिंडोलाखाल में दिखाई देने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने हिंडोलाखाल थाने को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना गलत निकली।

0 Comments