पौड़ी गढ़वाल जिले में कोरोना महामारी का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 142 नए संक्रमित मरीज़ मिले है। दो महिलाओं की मौत हो गई है।
उत्तराखंड : पौड़ी गढ़वाल जिले में कोरोना महामारी का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 142 नए संक्रमित मरीज़ मिले है। दो महिलाओं की मौत हो गई है। जिसके बाद पौड़ी गढ़वाल में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 57 हो गई है। जबकि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 888 तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़े : पौड़ी इस कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, मेडिकल कॉलेज के पीआरओं अरूण बड़ोनी ने बताया कि 74 वर्षीय बजुर्ग और 45 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि 74 वर्षीय श्रीनगर निवासी शांता देवी को बुखार, सांस लेने में दिक्कत होने के चलते 14 अप्रैल को बेस चिकित्सालय में भर्ती किया था। बुजुर्ग महिला रैपिड़ जांच में पॉजीटिव मिली थी।
यह भी पढ़े : संक्रमित मरीज़ का इलाज होगा अपने घर पर, अब ऑनलाइन लें होम आइसोलेशन की अनुमति, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
कोरोना संक्रमण होने से 18 अप्रैल को महिला ने बेस चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में अपनी आखरी सांस ली। बड़ोनी ने बताया कि तल्यामंडल निवासी टिहरी 45 वर्षीय गोदाम्बरी देवी बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते बेस चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी रैपीड़ जांच में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
यह भी पढ़े : SBI शाखा प्रबंधक और कर्मी समेत मिले 2160 संक्रमित, बैंक दो दिन के लिए बंद
उन्होंने बताया कि बीते रविवार को महिला ने बेस चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण होने के चलते अंतिम सांस ली। बताया कि महिला के मृत्यू के बाद आरटीपीसीआर जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मेडिकल कॉलेज के पीआरओं अरूण बड़ोनी ने बताया कि बेस चिकित्सालय में 41 मरीज कोरोना पॉजीटिव का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े : 1 May से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन : PM मोदी
जबकि दो संदिग्ध और एक कोरोना संक्रमित का इलाज आईसीयू में चल रहा है। वहीं एक संदिग्ध आईसीयू में भर्ती है। 13 संदिग्ध मरीज ऑक्सीजन सर्पोट में हैं और दो मरीज कोरोना से मुक्त होकर घर लौट गए है।

0 Comments