उत्तराखंड : देहरादून RTO दफ्तर पहुंचा कोरोना वायरस, लाइसेंस सेक्शन दो दिन के लिए बंद

देहरदून के आरटीओ में आखिरकार कोरोना वायरस संक्रमण पहुंच ही गया। बीते सोमवार को दफ्तर के लाइसेंस सेक्शन में कुछ कर्मचारियों को कोरोना के लक्षण होने पर लाइसेंस सेक्शन दो दिन मंगलवार और बुधवार के लिए बंद कर दिया गया है। 


उत्तराखंड :
राजधानी देहरदून के आरटीओ में आखिरकार कोरोना वायरस संक्रमण पहुंच ही गया। बीते सोमवार को दफ्तर के लाइसेंस सेक्शन में कुछ कर्मचारियों को कोरोना के लक्षण होने पर लाइसेंस सेक्शन दो दिन मंगलवार और बुधवार के लिए बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में  बड़ा कोरोना का ख़तरा, राजधानी में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि

जानकारी मुताबिक़, देहरादून आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि लाइसेंस सेक्शन के कर्मचारियों समेत वह खुद भी होम आइसोलेट हो गए हैं। कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है। दो दिन बाद स्थिति के आधार पर लाइसेंस सेक्शन पर फैसला लिया जाएगा। आरटीओ ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को जिन आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट स्लॉट बुक हैं, उनका टेस्ट स्थगित कर दिया गया है। उन्हें बाद में नई तारीख दी जाएगी। 

यह भी पढ़े : पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से दो महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप

सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में भीड़ की रोकथाम को लेकर पिछले सप्ताह ही गाइड-लाइन जारी की गई थी। जिस पर आरटीओ पठोई ने कार्यों की संख्या तय कर दी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण बचाव की गाइड-लाइन का पालन कराने को कहा गया था। इसके बावजूद लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों व फिटनेस के कार्य में भीड़ जुटने से संक्रमण का खतरा बना हुआ था। 

यह भी पढ़े : पौड़ी इस कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं सहित 142 लोग कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

Post a Comment

0 Comments