कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि उनमें फिलहाल कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। साथ ही राहुल ने तमाम उन लोगों से अपील की जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं और कहा कि सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का ध्यान रखें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया है कि उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें हल्के लक्षण हैं। pic.twitter.com/0VZdhsM1DV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2021
PM मोदी ने किया यह ट्वीट
राहुल गांधी के संक्रमित होने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की अच्छी सेहत व स्वास्थ्य में जल्दी सुधार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
I pray for the good health and quick recovery of Lok Sabha MP Shri @RahulGandhi Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 20, 2021
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 50 वर्षीय राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे राहुल गांधी जी की सेहत को लेकर चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
I am concerned about the health of @RahulGandhi ji, who has tested positive for #Covid_19. I pray for his speedy recovery. May he get well soon.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।’’

0 Comments