बड़ी खबर : उत्तराखंड में इस जिले में लौटने वाले प्रवासियों को कराना होगा पंजीकरण, यहाँ होगा पंजीकरण

नैनीताल जिले में प्रशासन ने कोरोना गाइड लाइन के तहत बाहरी राज्यों से नैनीताल जिले में आने वाले सभी प्रवासियों को न सिर्फ होम क्वारंटीन होना होगा बल्कि आने से पहले उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण भी कराना होगा।


उत्तराखंड : पुरे देशभर में कोरोना महामारी ने हाहाकार मचा दिया है। प्रदेश में हर दिन नए केसों के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे है, मगर इस बार कोरोना से होने वाली मौतों ने भी अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसको मद्य नजर रखते उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रशासन ने कोरोना गाइड लाइन के तहत बाहरी राज्यों से नैनीताल जिले में आने वाले सभी प्रवासियों को न सिर्फ होम क्वारंटीन होना होगा बल्कि आने से पहले उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण भी कराना होगा।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए Covid-19 निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण जरूरी, ऐसे करें पंजीकरण 

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, जनपद नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रवासियों को अपने आने की सूचना प्रशासन को देनी होगी। उनके लिए ऑनलाइन फार्म बनाया है, जिसे भरते ही संबंधित का नाम, पता, फोन नंबर जैसी जानकारी प्रशासन को मिल जाएगी। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रोजाना रात 10 घंटे का रहेगा लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

इसके लिए प्रवासियों को इस वेबसाइट पर https://dsclservices.org.in/apply.php अपना विवरण देना होगा। उन्होंने बताया कि यह विवरण प्राप्त होते ही शहरी क्षेत्रों में सीआरटी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीआरटी टीमों की ओर से प्रवासियों से संपर्क किया जाएगा। यह टीमें प्रवासियों का कोविड टेस्ट भी कराएंगी। कोविड रिपोर्ट निगेटिव आते ही प्रवासियों के होम क्वारंटीन की अवधि स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में  बड़ा कोरोना का ख़तरा, राजधानी में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि

कोरोना संक्रमण लगातार मुसीबत बढ़ा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि मंगलवार को ही डा. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में आठ मरीजों की मौत हो गई। 280 मरीज भर्ती हैं। वहीं एक ही दिन में जिले में 258 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एसटीएच के एमस डा. अरुण जोशी ने बताया कि अस्पताल मं कोरोना संक्रमित 280 मरीजों में से 56 की हालत गंभीर है। 16 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया।

Post a Comment

0 Comments