उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों गले लगते ऐसे दिख रहे जैसे एक-दूसरे में 'डूब गए' हों। इंटरनेट पर वायरल हैं ये तस्वीरें।
मनोरंजन : देवभूमि उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल शहर कोटद्वार की उर्वशी रौतेला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती है। अब हाल ही में उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों गले लगते ऐसे दिख रहे जैसे एक-दूसरे में 'डूब गए' हों। इंटरनेट पर वायरल हैं ये तस्वीरें।
यह भी पढ़े : कोटद्वार की उर्वशी रौतेला-गुरु रंधावा के बीच चल रहा है ईलू-ईलू, तस्वीर हो रही वायरल
जानकारी मुताबिक़, उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। इन तस्वीरों में उर्वशी और गुरु रंधावा घने पेड़ों से भरे किसी पार्क में एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीरें दोनों ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये सारा किस्सा 'डूब गए' का (Doob Gaye on 30th April ) हिस्सा है।
आपको बता दें, उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा ने अपने-अपने अकाउंट पर इस मौके की 3 अलग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को बांहों में भरते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा जैसे यह मुलाकात दुनिया से छुप कर हो रही हो। खैर, ऐसा कुछ नहीं जैसा ये सब दिखने में नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े : Urvashi Rautela का छा गया रॉकस्टार अंदाज, थम नहीं रहा Video देखने का सिलसिला
उर्वशी और गुरु रंधावा अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें अपने फैन्स को किस तरह अपनी तरफ खींचना है। दरअसल, बहुत जल्द उर्वशी और गुरु रंधावा एक गाने में नजर आनेवाले हैं और ये तस्वीरें इसी का प्रमोशनल हिस्सा है। जी हां, इसी 30 अप्रैल को उर्वशी और रंधावा का गाना 'डूब गए' रिलीज़ (Doob Gaye on 30th April ) होनेवाला है। इसे शेयर करते हुए दोनों ने टीसीरीज को भी टैग किया है।
पिछले कई दिनों से दोनों अपने-अपने सोशल अकाउंट पर लगातार अपने आनेवाले गाने का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। कभी समंदर की लहरों के किनारे तो कभी पार्क में, उर्वशी और रंधावा की केमिस्ट्री को इन तस्वीरों में भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स को इंतजार है दोनों के इस गाने के जिसमें दोनों के प्यार की कहानी नजर आनेवाली है।
यह भी पढ़े : गढ़वाल की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कराया अपने आलीशान घर का नजारा, देखें वीडियो
गुरु रंधावा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इतना ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा था, जिसमें कहा था, 'हम तुझ मे इतना डूब गए...जैसे मछली दरिया में।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी, जो कि ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में उर्वशी रणदीप हुड्डा के साथ नजर आनेवाली हैं।



0 Comments