उत्तराखंड देवभूमि की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती है। अब हाल ही में उन्होंने फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ एक सेल्फी शेयर की है। जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर की चर्चा तेज हो गई है।
मनोरंजन : उत्तराखंड देवभूमि की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सिंगिंग सेंसेशन गुरु रंधावा के साथ एक तस्वीर को शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग कयास लगाने लगे कि शायद दोनों की बीच में कुछ ईलू-ईलू चल रहा है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो खबर आपके लिए ही है।
दरअसल, उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा की दोस्ती बड़े लम्बे समय से चली आ रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा है- 'मर जाएंगे, मर जाएंगे'। इसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।
दरअसल, दोनों जल्दी एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'मर जायेंगे' में साथ नजर आने वाले हैं। उर्वशी रौतेला का ये साल का तीसरा म्यूजिक वीडियो होने वाला है। इससे पहले उन्होंने 'एक लड़की भीगी भागी सी' और 'तेरी लोड वे' में नजर आ चुकी हैं।
गुरु रंधावा लम्बे समय से उर्वशी के साथ एक म्यूजिक एल्बम करना चाहते थे, लेकिन अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग की वजह से नहीं दोनों टाइम नहीं निकाल पा रहे थे। टी सीरीज के बैनर तले बने इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग गोवा में हुई है। गाने को कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने किया है।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड की प्रियंका के सुर पहुंचे बॉलीवुड तक, पहला प्लेबैक सॉन्ग हुआ रिलीज़
उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द जिओ स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हूडा के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही मुहम्मद रमदान के साथ 'वर्सस' में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही वह बहुभाषी साई-फाई फिल्म में माइक्रो बायोलॉजिस्ट और आईआईटीएन की भूमिका में साउथ में डेब्यू करने वाली हैं।
यह भी पढ़े : मैं अनचाही संतान थी लेकिन मेरी बहुत ज़रूरत थी, 'शानदार फिल्में करने' की तारीफ पर कंगना

0 Comments