कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के मवाकोट निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियोें में मौत हो गई है।
पौड़ी गढ़वाल : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के मवाकोट निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियोें में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़े : दुःखद ख़बर, कोटद्वार में 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित से हुई मौत
उपनिरीक्षक अनित कुमार ने बताया कि कोटला मवाकोट निवासी 40 वर्षीय कुलवीर सिंह पुत्र मेहरवान सिंह सुबह करीब 11 बजे घर से चला गया था, जो देर सांय तक घर वापस नहीं लौटा। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद स्वयं भी कुलवीर सिंह की खोजबीन करनी शुरू कर दी थी। इसी दौरान परिजनों को मोटाढाक से 300 मीटर आगे जिला बिजनौर की सीमा में एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की और उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेस चिकित्सालय ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर पुलिस बेस चिकित्सालय पहुंची।
जहां पुलिस ने कुलवीर सिंह के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उपनिरीक्षक अनित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि किसी संदिग्ध पदार्थ के सेवन से उसकी मौत हुई है, लेकिन मौत के स्पष्ट कारण के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगा।

0 Comments