बिग बॉस 14 की फेम अर्शी खान के कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी अर्शी खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अपने सोशल पोस्ट में अर्शी ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। कल से उन्हें हलके लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
मनोरंजन : बिग बॉस 14 की फेम अर्शी खान के कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी अर्शी खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अपने सोशल पोस्ट में अर्शी ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। कल से उन्हें हलके लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने चाहने वालों से कहा कि जो भी उनके संपर्क में आया है वो सावधानी के साथ सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करें। सोशल मीडिया पर अर्शी खान का पोस्ट वायरल हो रहा है।
खबरों का मानें तो बीते कुछ दिनों से अर्शी खान पंजाब में अपनी एक फिल्म की शूटिंग खत्म करके हाल में मुंबई लौटी हैं, जिसके बाद उनके अंदर कोरोना के लक्षण नजर आए हैं। अर्शी ने जांच करवाया तो वो कोरोना संक्रमित पाई गई।
जानकारी मुताबिक़, आपको बता दें, बिग बॉस 14 के घर में ड्रामा क्वीन राखी सावंत को टक्कर देने वालीं अर्शी खान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने लुक्स अपने वीडियोज और अपने बयानों को लेकर हमेशा कोई पंगा खड़ा करने वाली अर्शी के साथ अब कुछ ऐसा हो गया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उनका एक फैन उन्हें सबके सामने KISS करके चला गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है।
एयरपोर्ट पर हुआ ये वाकया
इस वीडियो में जो हुआ वह देखकर सिर्फ अर्शी खान ही नहीं उनके फैंस भी हैरत में हैं। दरअसल, बीती रात सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अर्शी खान ऐयरपोर्ट पर काले कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में यह अजीब सा वाकया कैद हो गया है। देखिए ये वीडियो...
सेल्फी के बहाने आया पास
वीडियो में हम देख सकते हैं कि अर्शी खान यह बोलती नजर आती हैं, 'आज मैं रमजान के हिसाब से...' इतने में ही एक फैन पास आता है और सेल्फी लेने लगता है. सेल्फी लेने के बाद जाते-जाते वह फैन अर्शी के हाथ को पकड़ता है और चूम लेता है। यह देख अर्शी के चेहरे पर शॉकिंग रिएक्शन आता है और पैपराजी से कहती हैं- 'चलो चलो... हो गया अभी.'
फैंस को आया गुस्सा
अर्शी खान के इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस में नाराजगी भी नजर आ रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर ऐसे में सेलेब्स लोगों को धकेल देते हैं तो क्या गलत है। वहीं कुछ लोग अर्शी की सहजता की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ इस हरकत की पुलिस रिपोर्ट करने की सलाह भी दे रहे हैं।

0 Comments