केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। निशंक ने कहा, ''मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


राष्ट्रीय : केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। निशंक ने कहा, ''मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की सलाह से मेरा इलाज चल रहा है। जो भी लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, सावधान रहें और टेस्ट करवाएं।'' उन्होंने साथ ही कहा कि शिक्षा मंत्रालय का काम सामान्य रूप से चलता रहेगा। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में आज फूटा कोरोना का बम, मिले 4807 संक्रमित, 34 की मौत

उल्‍लेखनीय है कि‍ देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। धीरे-धीरे राजनेता और केंद्रीय मंत्री भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बीते सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं। 

यह भी पढ़े : कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 28395 लोग संक्रमित हुए थे और 277 मरीजों की मौत हुई थी। हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरण रिजीजू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आनंद शर्मा कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments