राज्य सरकार ने स्थिति को देखते हुए शादियों को लेकर कड़े फैसले लिए है। नई गाइडलाइन के मुताबिक शादी समारोह में केवल 100 लोग ही शामिल होंगे।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तहलका मचाया हुआ है। वही जिला प्रशासन नए-नए नियम बनाकर इस बीमारी को फैलने से रोकने का प्रयास कर रही है। आज भी राज्य सरकार ने स्थिति को देखते हुए शादियों को लेकर कड़े फैसले लिए है। नई गाइडलाइन के मुताबिक शादी समारोह में केवल 100 लोग ही शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कई लोग इस बात की अनुमति के लिए कई सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। इसलिए इस परेशानी का समाधान देते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने एक ऑनलाइन वेबसाइट www.mynainital.in लॉन्च की है जिसकी सहायता से लोग अब घर में रहते हुए ही शादी की अनुमति ले सकते है।
यह भी पढ़े : पौड़ी गढ़वाल में कोरोना से 34 वर्षीय युवक की मौत, प्रदेश में मिले 3998 नए संक्रमित
इस वेबसाइट की मदद से किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे सीधा ही अनुमति के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें आवेदक को अनुमति पत्र लिखना होगा जिसका एक एप्लीकेशन नंबर होगा। उसका प्रयोग कर स्वीकृति मिल जाने पर अपनी परमिशन उस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
यह भी पढ़े : दुःखद ख़बर, कोटद्वार में 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित से हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने रविवार शाम अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। शनिवार को दो दिन के कर्फ्यू के आदेश के बाद अब प्रदेश सरकार ने और सख्ती बढ़ा दी है। अब प्रदेश में विवाह समारोह में 200 नहीं केवल 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों को तोड़ने और मास्क न पहनने पर जुर्माने की राशि भी 300 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये कर दी गई है।
सरकार ने 15 अप्रैल को जारी एसओपी में विवाह समारोहों सहित अन्य आयोजनों में लोगों के एकत्रित होने की अधिकतम सीमा 200 तय की थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इस फैसले को सरकार ने बदल दिया है।
चारधाम यात्रा के लिए नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी
चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वालों के लिए आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल के लिए यह व्यवस्था की जाए। वहीं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी स्पष्ट किया कि चारधाम के लिए तीन नहीं, सिर्फ एक ही टेस्ट की रिपोर्ट जरूरी है।

0 Comments