IAF Airmen Exam 2021: वायु सैनिक भर्ती परीक्षा के लिए सिटी और डेट जारी, एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले

सीएएसबी ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किये हैं। अपडेट के अनुसार उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड लॉगिन के माध्यम से आवंटित परीक्षा की तिथि से 24 से 48 घंटे पूर्व डाउनलोड कर पाएंगे। 


IAF Airmen Exam 2021: केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड (सीएएसबी) ने ग्रुप X और ग्रुप Y के अंतर्गत वायु सैनिकों भर्ती के भर्ती के लिए आयोजित किये जाने वाले सेलेक्शन टेस्ट के एग्जाम सिटी और डेट की घोषणा कर दी है। 

सीएएसबी द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in पर उपलब्ध कराये गये अपडेट के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप X और ग्रुप Y के अंतर्गत वायु सैनिकों भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं। 

हालांकि, सीएएसबी ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किये हैं। अपडेट के अनुसार उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड लॉगिन के माध्यम से आवंटित परीक्षा की तिथि से 24 से 48 घंटे पूर्व डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि, सीएसबी द्वारा एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को मेल भी किया जाएगा।

18 से 22 अप्रैल तक होनी है परीक्षा

सीएएसबी द्वारा जारी एयरमेन भर्ती अधिसूचना (01/2022) के अनुसार निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 तक किया जाना है। कोविड-19 महामारी के फिर से बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए बोर्ड द्वारा उम्मीदावरों को उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा के लिए निर्देशों के साथ-साथ महामारी से सम्बन्धित गाइलाइंस जारी की जाएंगी। इन निर्देशों का पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को अपने साथ ऑनलाइन डाउनलोड किये गये एडमिट कार्ड के कलर प्रिंट-आउट और साथ में दिये सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को भरकर ले जाना होगा।

हालांकि, सीएएसबी के अपडेट के अनुसार यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो वे बोर्ड से इस सम्बन्ध में सम्पर्क कर सकते हैं। बोर्ड को वर्किंग ऑर्स में इन नंबरों पर सम्पर्क किया जा सकता है - 020-25503105/106।

बता दें कि भारतीय वायु सेना में ग्रुप एक्स और वाई में वायु सैनिकों की भर्ती के लिए (इनटेक 01/2022) अधिसूचना जनवरी 2021 में जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी से 7 फरवरी 2021 तक चली थी।

यहां देखें अपना परीक्षा शहर और तिथि

Post a Comment

0 Comments