कोरोना कहर : चारधाम यात्रा से भी कतराने लगे पर्यटक, होटलों की बुकिंग हो रही रद

देश-विदेश के पर्यटकों को चारधाम समेत उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों के दर्शन कराने वाली ट्रेवल एजेंसियों के कारोबार पर इस बार भी कोरोना की मार पड़ने लगी है।



देश-विदेश के पर्यटकों को चारधाम समेत उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों के दर्शन कराने वाली ट्रेवल एजेंसियों के कारोबार पर इस बार भी कोरोना की मार पड़ने लगी है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते यात्री उत्तराखंड आने से कतराने लगे हैं। 

चार धाम के लिए जो एडवांस बुकिंगें आई थी, वह कैंसिल होने लगी हैं। ऐसे में कारोबारियों की चिंता बढ़ने लगी है। दून शहर में करीब 250 ट्रेवल एजेंसियां हैं, जो पर्यटकों को चारधाम, हेमकुंड, फूलों की घाटी, चोपता, हर्षिल समेत अन्य पर्यटकों के लिए वाहन सुविधा देते हैं। 

यह भी पढ़े : चारधाम यात्रा के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य

एजेंसियों से हजार लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पा रहे हैं, लेकिन कोरोना संकट शुरू होने के बाद ट्रेवल एजेंसियों का काम पूरी से प्रभावित है। पिछले साल करोड़ रुपये की बुकिंगें कैंसिल हुई। एजेंसियों के पास जो एडवांस आया था, उसे वापस लौटाना पड़ा। 

आर्थिक संकट से जूझ एजेंसियों ने अपने कर्मचारी नौकरी से हटा दिए थे। इस सीजन में कारोबार पटरी लौटने की उम्मीद थी। कई एजेंसियों के पास एडवांस बुकिंगें भी दिसंबर से आने लगी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर उम्मीदों पर पानी फेरने लगी है। चारधाम यात्रा की अधिकांश बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं।

50 फीसदी से ज्यादा बुकिंग कैंसिल 

राजधानी में करीब 250 ट्रेवल एजेंसी हैं। कोरोना से पहले की अपेक्षा इस बार चारधाम यात्रा की बहुत कम एडवांस बुकिंगें मिली हैं। हिमालय टैक्सी सर्विस आराघर के राजेंद्र काला ने बताया कि पहले एक एजेंसी को 200 से 250 एडवांस बुकिंग मिल जाती थी, लेकिन इस बार 15 से 20 बुकिंगें मिल पाई हैं। इसमें पचास फीसदी से ज्यादा कैंसिल हो चुकी हैं। हमारी एजेंसी को 18 बुकिंगें मिली थी, सभी कैंसिल हो चुकी है।

हमारी एजेंसी को चारधाम की 18 बुकिंगें मिली थीं। इस हमने एडवांस नहीं लिया, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद से लोग बुकिंग कैंसिल करवाने लगे हैं। जून महीने की बुकिंग भी कैंसिल हो गई है। 

read more @livehindustan

Post a Comment

0 Comments