कोटद्वार : चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक महिला की मौत

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरो व पनियाली बीट के मिलान पर जंगल में चारापत्ती व लकड़ी लेने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई।



कोटद्वार क्षेत्र के लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरो व पनियाली बीट के मिलान पर जंगल में चारापत्ती व लकड़ी लेने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

शिवपुर रेशम फार्म निवासी कांति देवी (65 वर्ष) व दमयंती देवी (55 वर्ष) अपने पड़ोस में रहने वाली सात महिलाओं के साथ जंगल में चारापत्ती लेने गई हुई थी। दोपहर करीब एक बजे जब वे जंगल में लकड़ी एकत्रित कर रही थी, तभी अचानक उन पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में कांति देवी घायल होकर जमीन पर गिर गई, जबकि घायल दमयंती देवी ने जंगल की ओर दौड़कर अपनी जान बचाई। चीखने-पुकार सुनकर आसपास मौजूद महिलाएं आबादी की ओर दौड़ने लगी।

सूचना के बाद क्षेत्रीय जन महिलाओं को बचाने के लिए जंगल की ओर दौड़ पड़े। घायल दमयंती की बहन कादंबरी ने बताया कि घटनास्थल पर कांति देवी मृत हालत में पड़ी थी। हाथी ने उसका सिर कुचल दिया था। क्षेत्रवासी कांति देवी का शव लेकर सड़क तक पहुंचे। वहीं, कुछ युवा जंगल में दमयंती देवी की तलाश करते रहे। जंगल में कुछ दूर पर मिली दमयंती को युवाओं ने 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि दमयंती देवी के पैर व हाथ में चोटें आई हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments