बड़ी ख़बर : धर्मनगरी ऋषिकेश में जंगल में पेड़ से लटका मिला विदेशी का शव, मचा हड़कप

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नीलकंठ पैदल मार्ग पर जंगल में एक विदेशी का शव मिला है। पुलिस ने शव को पेड़ से फंदे में लटकी हुई हालत में बरामद किया है।


उत्तराखंड :
ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नीलकंठ पैदल मार्ग पर जंगल में एक विदेशी का शव मिला है। पुलिस ने शव को पेड़ से फंदे में लटकी हुई हालत में बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के अंतर्गत जंगल की आग को देखते हुए वन विभाग की टीम को नियमित गश्त करने के लिए कहा गया है। 

वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे वन दारोगा हरपाल गुसाईं जब अपनी टीम के साथ नीलकंठ पैदल मार्ग मोनी बाबा गुफा से आगे गश्त कर रहे थे तो टाट वाले बाबा की गुफा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहाड़ी की ओर काफी दुर्गंध आ रही थी। 

वन कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो पेड़ से एक विदेशी का शव पेड़ से लटका हुआ था। जिस पर थाना लक्ष्मण झूला को मामले की सूचना दी गई। 

जानकारी मुताबिक़, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शव करीब 10 दिन पुराना है जो अब गलने लगा था। शव को पेड़ से उतार कर एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में भेजा गया है। मृतक विदेशी नागरिक है। अब तक की जांच में पता चला है कि यह स्वर्गाश्रम क्षेत्र के किसी गेस्ट हाउस में रुका था। पुलिस विदेशी नागरिक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments