उत्तराखंड : कुंभ में आने वाले श्रदालुओं को 24 घंटे सेवाएं देगी ऋषिकेश एम्स की मेडिकल टीम

कुंभ 2021 मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की टीमें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। 



कुंभ 2021 मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की टीमें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मुख्य स्नान पर्वों पर किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश में वार्ड और आइसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। 

गुरुवार को एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने  हरिद्वार के सैक्टर चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और इस बाबत उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को एम्स ऋषिकेश की ओर से चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में बने 50 बेड वाले सैक्टर अस्पताल में एम्स के चिकित्सकों की टीमें तैनात कर दी गई है। 

एम्स निदेशक ने  बैरागी कैंप में बने सैक्टर चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड टेस्टिंग एरिया, ओपीडी, आइपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, डिस्पेंसरी, एमआइ रूम आदि क्षेत्रों का जायजा लेकर इस बाबत अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रो. रविकांत ने बताया कि कुंभ में किसी भी तरह की आपात स्थिति अथवा गंभीर किस्म के मरीजों के उपचार के लिए एम्स ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एएलएस और बेसिक लाइफ सपोर्ट बीएलएस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 


Post a Comment

0 Comments