कोटद्वार : एक साल के बच्चे समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

पौड़ी जिले के अंदर बीतें 24 घंटों में 76 में से सर्वाधिक 28 मामले कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में पाये गये है। जिसमें दो एक साल के बच्चें भी शामिल है।


पौड़ी गढ़वाल :  जिले में कोरोना की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन महिने में बीते चौबीस घंटों के अंदर अब तक के सबसे अधिक 76 नये मामले सामने आये है। इनमें अधिकांश मामले श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार आदि शहरों के है। 

जानकारी मुताबिक़, लोकल न्यूज़ पोर्टल अनुसार, पौड़ी जिले के अंदर बीतें 24 घंटों में 76 में से सर्वाधिक 28 मामले कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में पाये गये है। जिसमें दो एक साल के बच्चें भी शामिल है। जबकि श्रीकोट श्रीनगर स्थित एक कंपनी के 12 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाये गये है। जिले में अब तक 5345 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। जिले में पांच दिन में करीब 184 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार शिवपुर कोटद्वार निवासी 59 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, नजीबाबाद रोड निवासी 26 वर्षीय युवक, सिंबलचौड़ निवासी 32 वर्षीय पुरूष, बालासौड़ निवासी 54 वर्षीय महिला, दुर्गापुरी निवासी 18 वर्षीय युवक, मवाकोट निवासी 62 वर्षीय वृद्धा, काशीरामपुर तल्ला निवासी 22 वर्षीय युवक, गोविंदनगर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, लोअर कालाबड़ निवासी 40 वर्षीय महिला, रतनपुर निवासी 1 वर्षीय मासूम बच्चा, 27 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवासी 69 वषीर्य वृद्ध, उमरावनगर निवासी 11 वर्षीय बालक, 20 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय महिला, पदमपुर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, नजीबाबाद रोड निवासी 67 वर्षीय वृद्ध, 1 वर्षीय मासूस बच्ची, 33 वर्षीय पुरूष, झंडीचौड़ निवासी 50 वर्षीय पुरूष, सिताबपुर निवासी 27 वर्षीय पुरूष, देवीमंदिर निवासी 22 वर्षीय युवक, कोतवाली कोटद्वार में तैनात 41 वर्षीय कर्मी, निंबूचौड़ दुर्गापुर निवासी 27 वर्षीय पुरूष, कोटला दुगड्डा ब्लॉक निवासी 29 वर्षीय महिला, रिखणीखाल ब्लॉक निवासी 48 वर्षीय महिला, दुगड्डा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, नीलकंठ यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 26 वर्षीय युवक, लक्ष्मणझूला यमकेश्वर निवासी 22 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित पाये गये है। पिछले दिनों इन लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गये थे, जो पॉजिटिव पाये गये है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों कोरोना जांच के लिए उक्त लोगों के सैंपल लिये थे। जिनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आये लोगों को चिंहित किया जा रहा है। संपर्क में आये लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments