उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की एलटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कंटेनमेंट जोन के उम्मीदवारों को कोरोना का टेस्ट कराना होगा। बिना इस रिपोर्ट के वह परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
उत्तराखंड : एलटी भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। आपको बता दें, एलटी भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने गाइडलाइन जारी की है।
जानकारी मुताबिक़, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की एलटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कंटेनमेंट जोन के उम्मीदवारों को कोरोना का टेस्ट कराना होगा। बिना इस रिपोर्ट के वह परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वहीं, कोई भी संक्रमित उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। आयोग इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजने जा रहा है।
उसके अनुसार एलटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कंटेनमेंट जोन से आने वाले अभ्यर्थियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बिना रिपोर्ट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जबकि कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
एलटी भर्ती परीक्षा प्रदेश में 25 अप्रैल को दो पालियों में होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लगातार बढ़ते जा रहे कोविड संक्रमण के चलते आयोग इस परीक्षा को दो पालियों में कराएगा। आधे विषयों की परीक्षा पहली पाली में और आधे विषयों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी।
लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच उम्मीदवारों ने आयोग से मांग की है कि वह एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए। जो उम्मीदवार कोरोना से ग्रस्त हैं, अगर वह परीक्षा नहीं दे पाएंगे तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा। उम्मीदवारों को सरकार ने आयु सीमा में छूट भी दी थी, लेकिन कोरोना की वजह से संक्रमित उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार तक प्रदेश में 52 कंटेनमेंट जोन हो गए। देहरादून में 27, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 18 और टिहरी में एक कंटेनमेंट जोन हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को इन क्षेत्रों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
इसके तहत एक तो उनके प्रवेश पत्र को परीक्षा का ई-पास माना जाएगा। दूसरा, प्रशासन इन क्षेत्र से आने वाले उम्मीदवारों की कोविड जांच कराएगा। उम्मीदवारों को 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।

0 Comments