सुप्रीम कोर्ट के अनेकों कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण की चपेट में हैं। फिर से संक्रमण के इतने अधिक मामलों के मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सोमवार को अपने-अपने घरों से मामलों की सुनवाई करेंगे।
राष्ट्रीय : पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कोरोना के मामलों में बीते कुछ दिनों में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में देश का सर्वोच्च न्यायालय भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है।
जानकारी अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अनेकों कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण की चपेट में हैं। फिर से संक्रमण के इतने अधिक मामलों के मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सोमवार को अपने-अपने घरों से मामलों की सुनवाई करेंगे।
इसके मद्देनजर संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कोर्ट रूम सहित पूरे कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है इसलिए आज सभी बेंच निर्धारित समय से एक घंटा देरी से अपना काम शुरू करेंगी। इसके तहत सुबह के 10.30 बजे से बैठने बाली जजों की बेंच सुबह के 11.30 से बैठेगी और जो बेंच सुबह के 11 बजे से बैठने वाली थी वह दोपहर 12 बजे से अपना काम शुरू करेगी।
कोर्ट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अशोक भूषण की स्पेशल बेंच सुबह 10.30 बजे से अपना काम शुरू करने वाली थी जो एक घंटा देर से अपना काम शुरू करेगी। इसके अलावा मामलों का फिजिकल (भौतिक) मेंसन फिलहाल निलंबित कर दिया गया है, हालांकि वर्चुअल माध्यम से मेन्सनिंग जारी रहेगा।
कोरोना वायरस के दूसरी लहर के चपेट में पूरा देश है। यहां हर रोज आने वाले संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार चला गया है। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 1,33,58,805 हो गई है।


0 Comments