कोटद्वार : कोटद्वार बेस अस्पताल में एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

कोटद्वार बेस अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू हो जाएगा।



कोटद्वार बेस अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू हो जाएगा। पौड़ी जिले के सबसे बड़े कोविड हॉस्पिटल बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने से सभी बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पाइप लाइन की फिटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। 

जिला अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि बेस अस्पताल में केंद्र सरकार की ओर से 300 लीटर का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट कल बुधवार को पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि 3 से 4 दिन में इसे स्थापित कर दिया जाएगा। वर्तमान में बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। अभी तक किसी भी मरीज के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं पड़ी है। 

डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को प्लांट स्थापना के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं बेस अस्पताल के प्रबंधक बीएस रावत ने बताया कि ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के लिए भवन निर्माण का कार्य और कोविड अस्पताल के सभी बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन की फिटिंग का काम पूरा हो चुका है। 

उन्होंने बताया कि बीते कल बुधवार को प्लांट की मशीनें भी कोटद्वार पहुंच गई हैं। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि प्लांट लगाने के लिए संबंधित कंपनी के इंजीनियर भी कोटद्वार पहुंच गए हैं। उन्हें जल्द से जल्द मशीनें स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments