दोपहर दो बजे से बाजार बंद करने और 7 बजे के बाद रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्देशों का कोटद्वार में व्यापक असर दिखाई दिया।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन की ओर से कल बुधवार से दोपहर दो बजे से बाजार बंद करने और 7 बजे के बाद रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्देशों का कोटद्वार में व्यापक असर दिखाई दिया। इस बीच प्रशासन ने दुकानें बंद कराकर नियम का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से कल बुधवार दोपहर दो बजे से आवश्यक सामान को छोड़कर बाजार को पूरी तरह से बंद कराने के लिए प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। इस बीच कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में बंद का मिलाजुला असर दिखा। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस प्रशासन ने कई गैर जरूरी दुकानें बंद कराई। बाजार बंद कराने के दौरान एसआई संदीप शर्मा ने व्यापारियों को अगले आदेश तक दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक दुकानें बंद रखने को कहा। इस दौरान कोटद्वार के गोखले मार्केट में सब्जी और राशन को छोड़कर सभी दुकानें बंद रही। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि पुलिस को दो बजे दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें खुली पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments